Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सोमवार 31 अगस्त पंचांग एवँ राशिफल

*🌞~ वैदिक हिन्दू पंचांग ~🌞*

*⛅दिनांक – 31 अगस्त 2026*

*⛅दिन – सोमवार*

*⛅विक्रम संवत् – 2083*

*⛅अयन – दक्षिणायण*

*⛅ऋतु – शरद*

*⛅मास – भाद्रपद*

*⛅पक्ष – कृष्ण*

*⛅तिथि – तृतीया सुबह 08:50 तक तत्पश्चात् चतुर्थी*

*⛅नक्षत्र -‌ रेवती प्रातः 03:23 सितंबर 01 तक तत्पश्चात् अश्विनी*

*⛅योग – गण्ड मध्यरात्रि 01:51 तक तत्पश्चात् वृद्धि*

*⛅राहुकाल – सुबह 07:43 से सुबह 09:18 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*

*⛅सूर्योदय – 06:09*

*⛅सूर्यास्त – 06:46 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)*

*⛅दिशा शूल – पूर्व दिशा में*

*⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:38 से प्रातः 05:23 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*

*⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:02 से दोपहर 12:52 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*

*⛅निशिता मुहूर्त – मध्यरात्रि 12:04 से मध्यरात्रि 12:50 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)*

*🌥️व्रत पर्व विवरण – कजरी तीज, हरेम्ब संकष्टी चतुर्थी, महा स्कन्द हर चतुर्थी*

*🌥️विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*

 

*🌿हिन्दू धर्म के ९ शुभ पत्ते 🌿*

*🍁 क्या आप जानते हैं इनका महत्व?🔸*

 

वैसे आपने कड़ी पत्ता, पत्तागोभी, तेजपत्ता, पुदीना, पालक, बेल पत्ता, हरे प्याज के पत्ते आदि का उपयोग तो किया ही होगा। पत्तों का उपयोग खाने, पूजा करने और घाव आदि पर लगाने में किया जाता है। हालांकि कुछ पत्ते ऐसे हैं जिन्हें शुभ और पवित्र मानकर उनका पूजा में उपयोग किया जाता है। ऐसे ही कुछ पत्ते की जानकारी यहां प्रस्तुत है।

 

🍃१. तुलसी पत्ता

🔸🔸🔹🔹🔸🔸

भगवान विष्णु को सबसे प्रिय है तुलसी का पत्ता। भगवान को जब भोग लगाते हैं या उन्हें जल अर्पित करते हैं तो उसमें तुलसी का एक पत्ता रखना जरूरी होता है। तुलसी का पत्ता खाते रहने से किसी भी प्रकार का रोग और शोक नहीं होता। तुलसी के पत्ते को शाम को नहीं तोड़ते और किसी रजस्वला स्त्री की उस पर छाव भी नहीं पड़ना चाहिए। दूषित पानी में तुलसी की कुछ ताजी पत्तियां डालने से पानी का शुद्धिकरण किया जा सकता है। तांबे के लोटे में एक तुलसी का पत्ता डालकर ही रखना चाहिए। तांबा और तुलसी दोनों ही पानी को शुद्ध करने की क्षमता रखते हैं।

 

🍃२. बिल्वपत्र

🔸🔸🔹🔸🔸

हिन्दू धर्म में बिल्व अथवा बेल (बिल्ला) पत्र भगवान शिव की आराधना का मुख्य अंग है। कहते हैं शिव को बिल्वपत्र चढ़ाने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, चतुर्दशी, अमावस्या और किसी माह की संक्राति को बिल्वपत्र नहीं तोडऩा चाहिए। बिल्वपत्र का सेवन, त्रिदोष यानी वात (वायु), पित्त (ताप), कफ (शीत) व पाचन क्रिया के दोषों से पैदा बीमारियों से रक्षा करता है। यह त्वचा रोग और डायबिटीज के बुरे प्रभाव बढ़ने से भी रोकता है व तन के साथ मन को भी चुस्त-दुरुस्त रखता है।

 

🍃३. पान का पत्ता

🔸🔸🔹🔹🔸🔸

पान को संस्कृत में तांबूल कहते हैं। इसका उपयोग पूजा में किया जाता है। दक्षिण भारत में तो पान के पत्ते के बीच पान का बीज एवं साथ ही एक रुपए का सिक्का रखकर भगवान को चढ़ाया जाता है, जबकि उत्तर भारत में पूजा की सुपारी के साथ एक रुपए का सिक्का चढ़ाया जाता है। कलश स्थापना में आम और पान के पत्तों का उपयोग होता है। प्राचीनकाल में पान का इस्तेमाल रक्तस्राव को रोकने के लिए किया जाता था। इसे खाने से भीतर कहीं बह रहा खून भी रुक जाता है। दूध के साथ पान का रस लिया जाए, तो पेशाब की रुकावट दूर हो जाती है।

 

🍃४. केला के पत्ते

🔸🔸🔹🔹🔸🔸

केला का पत्ता हर धार्मिक कार्य में इस्तेमाल किया जाता रहा है। केले का पेड़ काफी पवित्र माना जाता है। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को केले का भोग लगाया जाता है। केले के पत्तों में प्रसाद बांटा जाता है। माना जाता है कि समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा अच्छी होती है। केला रोचक, मधुर, शक्तिशाली, वीर्य व मांस बढ़ाने वाला, नेत्रदोष में हितकारी है।

 

🍃५. आम के पत्ते

🔸🔸🔹🔹🔸🔸

अक्सर मांगलिक कार्यों में आम के पत्तों का इस्तेमाल मंडप, कलश आदि सजाने के कार्यों में किया जाता है। इसके पत्तों से द्वार, दीवार, यज्ञ आदि स्थानों को भी सजाया जाता है। तोरण, बांस के खंभे आदि में भी आम की पत्तियां लगाने की परंपरा है। घर के मुख्य द्वार पर आम की पत्तियां लटकाने से घर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के प्रवेश करने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है।

 

आम के पेड़ की लकड़ियों का उपयोग समिधा के रूप में वैदिक काल से ही किया जा रहा है। माना जाता है कि आम की लकड़ी, घी, हवन सामग्री आदि के हवन में प्रयोग से वातावरण में सकारात्मकता बढ़ती है। वैज्ञानिक दृष्टि के अनुसार आम के पत्तों में डायबिटीज को दूर करने की क्षमता है। कैंसर और पाचन से संबंधित रोग में भी आम का पत्ता गुणकारी होता है।

 

🍃६. सोम की पत्तियां

🔸🔸🔹🔸🔹🔸🔸

सोम की पत्तियां प्राचीन काल में सभी देवी और देवताओं की अर्पित की जाती थी। वर्तमान में यह दुर्लभ है इसलिए इसका प्रचलन नहीं रहा। सोम की लताओं से निकले रस को सोमरस कहा जाता है। उल्लेखनीय है कि यह न तो भांग है और न ही किसी प्रकार की नशे की पत्तियां। सोम लताएं पर्वत श्रृंखलाओं में पाई जाती हैं।

 

🍃७. शमी के पत्ते

🔸🔸🔹🔹🔸🔸

दशहरे पर खास तौर से सोना-चांदी के रूप में बांटी जाने वाली शमी की पत्त‍ियां, जिन्हें सफेद कीकर, खेजडो, समडी, शाई, बाबली, बली, चेत्त आदि भी कहा जाता है, हिन्दू धर्म की परंपरा में शामिल है। आयुर्वेद में भी शमी के वृक्ष का काफी महत्व बताया गया है। मान्यता अनुसार बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने से तीक्ष्ण बुद्धि होती है। इसके साथ ही कलह का नाश होता है।

 

🍃८. पीपल के पत्ते

🔸🔸🔹🔹🔸🔸

पीपल के पत्तों का भी हिंदू धर्म में खास महत्व है। जय श्रीराम लिखकर पीपल के पत्तों की माला हनुमानजी को पहनाने से वे प्रसन्न हो जाते हैं। पीपल के पत्ते के और भी कई उपयोग हैं।

 

🍃९. बड़ के पत्ते

🔸🔸🔹🔹🔸🔸

मान्यता अनुसार आटे का दीपक बनाकर बड़ के पत्तों पर रखकर उसे हनुमानजी मंदिर में रखा जाता है जिससे कर्ज से मुक्ति मिलती है। बड़ के पत्ते का भी पूजा में और भी कई उपयोग है।

🌿🙏 सनातन परंपरा में प्रकृति और पूजा का अद्भुत संबंध है।

इन पवित्र पत्तों का धार्मिक महत्व हमारी प्राचीन परंपराओं और आस्था से जुड़ा हुआ है। 🌺

 

*🙏 🚩🚩 *” ll जय श्री राम ll “* 🚩🚩🙏*

मेष राशि

आज मैनेजमेंट की एक्सपेक्टेशन को पूरा करने की पूरी कोशिश करें। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे और यह आपकी लाइफस्टाइल में भी झलकेगा। प्रेम जीवन में खुशहाली और पेशेवर जीवन में सफलता की उम्मीद करें।

 

वृषभ राशि

आज हर रोमांटिक मुद्दे को सॉल्व करें। अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिताएं। आप काम पर बेहतरीन रिजल्ट देने में सफल हो सकते हैं। धन व सेहत दोनों पूरे दिन अच्छे रहेंगे।

 

मिथुन राशि

आज आप भाग्यशाली हैं क्योंकि आपके रोमांटिक रिश्ते में खुशहाली रहेगी। ध्यान रखें कि आप सभी मौजूदा समस्याओं को सुलझा लें। ऑफिस में अपनी योग्यता साबित करने के लिए अवसरों का उपयोग करें।

 

कर्क राशि

आज आज जीवन में अधिक प्यार को स्वीकार करें। दोस्तों के साथ खुशियां बांटे। पेशेवर चुनौतियों का सामना अच्छे से किया जाएगा। आज धन और स्वास्थ्य दोनों अच्छे हैं। गुड न्यूज मिल सकती है।

 

सिंह राशि

आज आपकी सेहत भी खराब नहीं होगी। दफ्तर मेंपर ऐसे काम करें, जो आपके करियर में आगे बढ़ने में आपकी मदद करें। अपने प्रेमी के साथ ज्यादा समय बिताने पर विचार करें।

 

कन्या राशि

आज शांत रहें और कोशिश करें कि आप पार्टनर के लिए अधिक समय निकालें। नई जिम्मेदारियों पर विचार करें, जो आपको अपनी पेशेवर प्रतिभा दिखाने का मौका भी देंगी।

 

तुला राशि

आज छोटी- मोटी धन से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। आपको जीवनशैली पर ध्यान देना चाहिए और जंक फूड्स से दूर रहना चाहिए। अपने खर्चों पर नजर रखें। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें।

 

वृश्चिक राशि

लव लाइफ में अहंकार से संबंधित छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। किसी भी मुद्दे को अनदेखा न करें। आज सामान्य स्वास्थ्य अच्छा रहने पर धन को समझदारी से संभालें। ऑफिस में आपको सावधान रहना चाहिए।

 

धनु राशि

आज आप वित्तीय मामलों को सावधानी से संभालें। आज रोमांटिक जीवन का आनंद लें। आज पेशेवर सफलता को अपना साथी बनाएं। जहां जीवन में खुशी रहेगी, वहीं स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

 

मकर राशि

आज लव के मामले में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। ऑफिस में अपनी पेशेवर योग्यता दिखाने के लिए अधिक समय निकालें। आज धन और स्वास्थ्य दोनों अच्छे रहेंगे। आप बड़े फाइनेंशियल डिसीजन लेने पर विचार कर सकते हैं।

 

कुंभ राशि

आज आज प्रेम संबंधों में आ रही समस्याओं का समाधान करें। अपने परिश्रम को साबित करने के लिए कार्यस्थल पर नई भूमिकाएं लें। आपकी वित्तीय स्थिति आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने की अनुमति देती है।

 

मीन राशि

अपने प्रेम जीवन को उत्पादक बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें हल करने में सफल भी रहेंगे। आज समझदारी से वित्तीय योजनाएं बनाएं। प्रेमी के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *