Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सोमवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

पंचांग तथा राशिफल

दिनांक -19 मई 2025

दिन – सोमवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – कृष्ण

तिथि – षष्ठी प्रातः 06:11 तक तत्पश्चात सप्तमी

नक्षत्र – श्रवण शाम 07:29 तक तत्पश्चात धनिष्ठा

योग – शुक्ल प्रातः 05:53 तक तत्पश्चात ब्रह्म

करण – वणिज प्रातः 06:11 तक तत्पश्चात विष्टि शाम 05:05 तक तत्पश्चात बव

राहुकाल – प्रातः 07:01 से 08:43 तक

सूर्योदय – 05:21

सूर्यास्त – 06:49

दिशा शूल – पूर्व दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 03:57 से प्रातः 04:39 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:38 से 12:32 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:44 से रात्रि 12:26 तक

सूर्य राशि- वृषभ

चंद्रमा राशि- मकर

बृहस्पति राशि – मिथुन

अग्निवास- पृथ्वी पर प्रातः 06:11 तक तत्पश्चात आकाश में

शिववास- भोजन में प्रातः 06:11 तक तत्पश्चात श्मशान

व्रत पर्व विवरण – सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग

ज्योतिष शास्त्र

हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ परेशानियां जरूर रहती हैं। उन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिेए व्यक्ति हरसंभव कोशिश करता है। कई बार उसे सफलता मिलती है तो कई बार असफलता हाथ लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ आसान उपाय कर उन परेशानियों को समाप्त किया जा सकता है। ये हैं कुछ आसान उपाय-

1. रुका हुआ पैसा पाने के लिए करें ये उपाय

शुक्ल पक्ष के किसी सोमवार से यह उपाय शुरू कर लगातार 21 दिनों तक करें। सुबह जल्दी उठें। स्नान आदि कामों से निपटकर एक लोटे में साफ पानी लेकर उसमें 5 गुलाब के फूल डालकर सूर्य को अर्ध्य दें और भगवान सूर्य से समस्या निराकरण के लिए प्रार्थना करें। शीघ्र ही आपका अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है।

2. सफलता पाने के लिए

किसी भी बुधवार को सूर्य की ओर मुख करके नमस्कार करें। इसके बाद कच्चा सूत लेकर उस पर नीचे लिखा मंत्र पढ़ते हुए सात गांठ लगाएं। अब उस सूत को ताबीज में भरकर पहन लें। अब प्रति बुधवार को यह तावीज निकालकर धूप-दीप दिखाकर पुन: धारण कर लिया करें। इस ताबीज को पहनकर आप जिस किसी भी काम को करने जाएंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

मंत्र- ऊं गं गणपतये नम:

3. सुख-समृद्धि के लिए

रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तुलसी को जल चढ़ाएं और गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और परिवार में शांति बनी रहती है।

मई पंचक 2025 तिथि

पंचक आरंभ: मई 20, 2025, मंगलवार, प्रातः 07:35 बजे

पंचक अंत: मई 24, 2025, शनिवार को दोपहर 01:48 बजे

 

दैनिक राशिफल

मेष राशि :- अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें।आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े,सफलता अवश्य ही मिलेगी।जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी।

 

वृषभ राशि :- अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे।आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ने वाली है।संतान पर विशेष ध्यान दें।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

 

मिथुन राशि :- बातें कम और काम ज्यादा करें।कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी।वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं।व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।

 

कर्क राशि :- अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।संभल जाएं।कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें।संतान की चिंता,व्याकुलता बढ़ेगी।आज भागदौड़ अधिक रहेगी।

 

सिंह राशि :- आप के विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी।परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे।किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा।वाहन सतर्कता से चलाएं।

 

कन्या राशि :- आप की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी।परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी।समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।

 

तुला राशि :- आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी।संत समागम होगा।दिखावे एवं आडंबरों से बचें।पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी।कर्ज लेने से बचें।

 

वृश्चिक राशि :- नौकरी में पदोन्नति एवम् तबादले के योग हैं।परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा।लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें,परीक्षा में सफलता मिलेगी।

 

धनु राशि :- अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें।अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे।लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी।संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें।दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

 

मकर राशि :- अपने राजनितिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा।नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा।पदोन्नति होने की संभावना है।सामाजिक कार्यों में खर्च होगा।

 

कुम्भ राशि :- अपने बल बूते पर काम करें।दूसरों के भरोसे न रहें।कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे।अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

 

मीन राशि :- व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा।बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी।कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी।अधिक लोभ,लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।

 

आपका दिन मंगलमय हो

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *