मुजफ्फरनगर । लगातार नया रिकार्ड बना रहे सोने के दाम आसमान पर हैं। सोना 71,300 पर पहुंच गया है। करीब एक माह में करीब 8500 रुपये बढ़े हैं वहीं चांदी भी 83 हजार रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई है। आगे शादी विवाह के सीजन में सोने-चांदी के दाम और बढ़ने की संभावना है।
सराफा कारोबारी सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 71300 रुपये और चांदी 83 हजार रुपये किलो हो गई है। पिछले एक महीने में चांदी आठ हजार और सोने के दाम में 8500 रुपये का इजाफा
हुआ है। हालांकि बाजार में उतार चढाव के कारण ग्राहक नदारद हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 12