Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक

मुजफ्फरनगर। भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवास की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की शक्ति और समर्पण के साथ सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संजय गर्ग एवं सुनील दर्शन ने किया। प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से अभियान के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने तथा संगठनात्मक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया।

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री संजीव गोयल सिक्का, रूपेंद्र सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री नितिन मलिक, सुखवेंद्र सोम, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, सतपाल पाल एवं विजय शुक्ला सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा शरद शर्मा, विनीत कात्यान, विशाल गर्ग, सचिन पावटी, विजय प्रजापति, श्वेता कौशिक, अंजलि चौधरी, आंचल तोमर, रविकांत पाल, ममता अग्रवाल, जोगेंद्र गुर्जर, लवी विकल, दिनेश पुंडीर, अनुज सहरावत, विनीत चौहान, पंकज माहेश्वरी, पिंटू त्यागी, पुरोहित उंटवाल, रक्षित नामदेव, अमरजीत गुर्जर, रेणु गर्ग एवं साधना सिंघल समेत जिले की पूरी कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं प्रभारी, ब्लॉक प्रमुख, गन्ना समितियों के चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य तथा पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। पदाधिकारियों ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *