मुजफ्फरनगर । पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल-माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई।
अवगत कराना है कि आज दिनांक 31.08.2024 को उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की गयी। महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी।
विदाई समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।
*सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण के नाम व नियुक्ति स्थल-*
*1.* उ0नि0 ना0पु0 श्री राजवीर सिंह थाना छपार, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त)
*2.* उ0नि0 ना0पु0 श्री अर्जुन सिंह यूपी-112, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)


