Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सुशील मूंछ के बेटे ने दो करोड़ की मांगी थी रंगदारी

मुजफ्फरनगर । एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि एक डेवलपमेन्ट प्रोजेक्ट कम्पनी के मैनेजर से व्हाटसएप कॉल के जरिये 02 करोड रूपयै की रंगदारी की मांग की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 28.01.2025 को थाना मंसूरपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त अपने साथी के साथ कहीं भागने कि फिराक में है। सूचना पर थाना मंसूरपुर व खतौली की संयुक्त टीम द्वारा नावला-कोठी मार्ग पर दौराने पुलिस मुठभेड़ 02 शातिर अभियुक्तगण 1- अक्षयजीत सिंह उर्फ मोनी पुत्र सुशील उर्फ मूंछ 2- अमरदीप उर्फ भोलू पुत्र रविन्द्र निवासीगण ग्राम मथेड़ी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर को घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 पिस्टल, 01 तमंचा 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 06 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस तथा 01 आई-20 कार यूके 07 एफयू 0360 बरामद की गयी। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा पुलिस मठभेड़ में घायलअभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *