उन्नाव। सुल्तानपुर डकैती में मंगेश यादव के बाद एक और आरोपी ढेर कर दिया गया है। 1 लाख का इनामी अनुज प्रताप सिंह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
एसटीएफ और उन्नाव पुलिस की मुठभेड़ के दौरान पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी ढेर हो गया। उसे जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने बताया कि अमेठी निवासी अनुज प्रताप सिंह पुत्र धर्मराज सिंह मुठभेड़ में मारा गया।
Author: Taja Report
Post Views: 12

