मुजफ्फरनगर। मानस परिवार का द्वितीय वार्षिक समारोह अरविद गुप्ता एवं राजेश शरत के संयुक्त संरक्षण में बड़ी ही धूम धाम से सुरेन्द्रनगर कालोनी के शिव मंदिर में मनाया गया। जिसमे जड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राधागोविन्द कीर्तन मण्डल ने भगवान को पूजा अर्चना के बाद सुन्दर काण्ड का बडे ही धार्मिक भाव से गायन किया। उसके उपरान्त मण्डली द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ महिलाओं के साथ भजन नृत्य किया।
इसके उपरान्त कालोनी की डोली बसल, मंजू शर्मा, दीपिका शर्मा, सीमा कुच्छल, शशी गुप्ता, शिखा जैन, गुणवती, अंशु गोयल, राजेश शर्मा, श्रीपाल, आत्माराम आदि ने भजन सुनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये । कार्यक्रम के उपरान्त सभी ने भोग का आनन्द लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा। कालोनी के सचिव श्रीपाल पुंडीर, शिव कुमार गोयल अध्यक्ष, नीरज शर्मा, अनित सैनी आदि का सहयोग रहा।


