Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सुरा प्रेमियों की मौज: यहां 99 रुपये में मिलेगी हर ब्रांड की अंग्रेजी शराब

अमरावती। आंध्रप्रदेश में चंद्र बाबू नायडू की सरकार ने प्रदेश में नई शराब नीति लागू कर दी है। इस नई पॉलिसी के तहत निकट भविष्य में दक्षिण के इस राज्य में किसी भी ब्रांड की 180 एमएल की शराब की बोतल/पैकिंग ग्राहकों को सिर्फ 99 रुपये में मिलेगी। चंद्रबाबू नायडू की सरकार ने चुनावी वायदे को अमली जीमा पहनाते हुए शराब की दुकानों के लाइसेंस के लिए नई नीति तैयार की है। अब किस व्यक्ति को शराब की दुकान का लाइसेंस मिलेगा, इसका फैसला लॉटरी के जरिए होगा। लाइसेंस दो वर्ष की अवधि का होगा। शराब दुकानों को सरकारी से प्राइवेट बना दिया जाएगा। नई पॉलिसी के तहत शराब दुकानों के लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पूरे राज्य में शुरू भी कर दी गई है।

आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले की डीएम डॉ. जी श्रीजना ने बताया कि 113 लिकर शॉप के लिए कुल 5,825 आवेदन आए हैं। आवेदनकर्ताओं के सामने ही लॉटरी सिस्टम के जरिए आवंटियों का चयन किया जाएगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *