Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सुप्रीम कोर्ट ने बार्डर खोलने को लेकर जुड़ी याचिका को खारिज

नई दिल्ली। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने बार्डर खोलने को लेकर जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया।

जस्टिस सूर्यकांत और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कहा कि मामला पहले ही विचाराधीन है। एक ही मुद्दे पर बार-बार याचिकाओं पर विचार नहीं किया जा सकता। याचिका में पंजाब में उन राजमार्गों से अवरोधकों को हटाने के लिए केंद्र और अन्य प्राधिकारों को निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। पीठ ने याचिकाकर्ता गौरव लूथरा से कहा कि बार-बार याचिकाएं दायर मत कीजिए। अदालत ने याचिका को लंबित मामले के साथ जोड़ने के लूथरा के अनुरोध को भी खारिज कर दिया।

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि कल आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। सरवण सिंह पंधेर आज खनाैरी बाॅर्डर पर जगजीत डल्लेवाल का हालचाल जानने जा रहे हैं। डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू भी खनाैरी जा रहे हैं। वहां डल्लेवाल की सेहत को लेकर बात होगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *