मुरादाबाद । पदमश्री साहू सुशील सहाय को हज़ारों लोगों ने श्रद्धांजली देते हुए जहां उनकी सामाजिक सेवाओं का स्मरण किया वहीं उनकी पुत्री सुचिता प्रकाश ने की उनकी इच्छा पूरी करते हुए अंतिम संस्कार से लेकर तमाम संस्कार कर्म अपने हाथों से संपन्न कर एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
बिलारी मुरादाबाद में पद्मश्री साहू सुशील सहाय जी की रस्म पगड़ी संम्पन्न हुई । हज़ारों नम आंखों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और समाज के लिए उनकी सेवाओं का स्मरण किया। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ समाजसेवी समर्थ प्रकाश की पत्नी सुचिता प्रकाश ने अपनी पिता की इच्छा अनुसार अंत्येष्टि की सारी रस्म अदा की और उन्हें ही पगड़ी पहनाई गई। इस नेक कार्य मे उनकी बहन सुनैना गुप्ता ने भी बहन का पूरा सहयोग किया। ऐसे कृत्य महिला सशक्तिकरण की मिसाल है ।
साहू सुशील सहाय जी की धर्म पत्नी आशा सहाय, दामाद समर्थ प्रकाश मुदित गुप्ता, शुभंगिनी प्रसाद , प्रणित गुप्ता , देवांगना प्रसाद (सभी नाती) और चाचा साहू सुनील सहाय जी ( पूर्व चेयरमैन बिलारी) ने अपने-अपने शोक संदेश दिए और उनकी विरासत को आगे ले जाने का संकल्प किया ।
टीआर न्यूज़ भी महिला सशक्तिकरण की इस मिसाल को सलाम करता है।

