मेरठ। सपा नेता मुनकाद के बेटे की शादी में जाने पर मेरठ मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम बसपा से निकाल दिए गये हैं।
जिला प्रभारी दिनेश काजीपुर, महावीर प्रधान भी निष्कासित कर दिए गए हैं। शादी में जाने की मायावती के पीए की मनाही के बावजूद वे शादी में शामिल होने गये। शादी में मीरापुर सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा का आना तय था। कादिर राणा की पुत्रवधू सुम्बुल राणा मुनकाद अली की बेटी हैं। बसपा नेता मुनकाद अली के बेटे का निकाह मेरठ में हुआ था।
Author: Taja Report
Post Views: 10

