मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव ने उपराष्ट्रपति पद पर विजयी हुए सी. पी. राधाकृष्णन के विजयी होने की खुशी में आवास पर मिठाई वितरित की।
मंत्री कपिल देव ने आज अपने आवास पर कार्यकर्ताओं एवं मोहल्लेवासियों के साथ देश के नवनिर्वाचित 15वें उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन जी की ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त किया।
चुनाव में राधाकृष्णन ने कुल 452 वोट प्राप्त किए, जो विपक्षी उम्मीदवार की तुलना में डेढ़ गुना अधिक हैं। इस अवसर पर मंत्री ने अपने आवास पर मिठाई खिलाकर सभी के साथ खुशियाँ बाँटी।
मंत्री कपिल देव ने कहा:
“यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी का सार्वजनिक जीवन में योगदान, उनका अनुभव और उनकी निष्ठा निश्चित रूप से भारत को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। मैं उन्हें हृदय से शुभकामनाएँ देता हूँ और विश्वास करता हूँ कि उनके नेतृत्व में लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूती मिलेगी।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं समर्थक मौजूद रहे और वातावरण उत्साह एवं उल्लास से भर गया।


