नई दिल्ली । सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी दिए हैं। 88.39% स्टूडेंट पास हुए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर
पिछले साल की तुलना में पास होने वालों का प्रतिशत 0.41% बढ़ा है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91% से ज्यादा रहा, जो लड़कों से 5.94% अधिक है। पिछले साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं का कुल पासिंग प्रतिशत 87.98% रहा था, जो 2023 (87.33%) से थोड़ा ज्यादा था। त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा था जिसकी पास दर 99.91% रही थी। दूसरे नंबर विजयवाड़ा और चेन्नई रहे थे।
सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 90.48%
JNV – 99.29%
KV – 99.05%
STSS – 98.96%
गवर्नमेंट ऐडड – 91.57%
सरकारी – 90.48%
इंडिपेंडेंट – 87.94%
CBSE बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें। कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 17.88 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में कुल मिलाकर लगभग 42 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया।
रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन ये केवल टेंपरेरी है। छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्कूल से लेनी होगी। ओरिजिनल मार्कशीट आगे की पढ़ाई और अन्य आधिकारिक कामों के लिए जरूरी होती है। स्कूल आमतौर पर स्टूडेंट्स को ओरिजिनल मार्कशीट के बारे में अपडेट कर देते हैं।
इन साइट्स पर देखें रिजल्ट
cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in
इसके अलावा, DigiLocker, UMANG ऐप, और SMS सेवाओं के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।


