नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड ने सोमवार को इंटर के बाद 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। इस वर्ष 10वीं में 93.60 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। सीबीएसई बोर्ड 10वीं में भी त्रिवेंद्रम सबसे टॉप पर रहा। यहां उत्तीर्ण प्रतिशत 99.75% रहा है। सीबीएसई बोर्ड 10th क्लास का रिजल्ट घोषित हो गया है। इसमें मुजफ्फरनगर की टॉपर रितिका चौधरी ने 600 में से 590 अंक हासिल कर टॉपर्स में जगह बनाई है। रितिका आगे चलकर आईएएस अफसर बनकर देश सेवा करना चाहती है। शारदेन स्कूल के विनायक माहेश्वरी ने 96.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 
Author: Taja Report
Post Views: 20

