नई दिल्ली। सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। वो कुछ दिनों से एम्स में भर्ती थे।
येचुरी को फेफेड़े में संक्रमण (लंग इन्फेक्शन) था।डॉक्टरों की टीम उनका कई दिनों से इलाज कर रही थी। लेकिन वो बचाए नहीं जा सके। उनके परिवार ने उनकी देह एम्स को दान कर दी है। तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Author: Taja Report
Views: 10

