Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सीकरी में मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा, भीड को पुलिस ने दौडाया

मुजफ्फरनगर । सीकरी मतदान केंद्र पर भारी भीड़  होने के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कल उन्हें खदेड़ दिया। इस पर मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। माैके पर पहुंची समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुम्बुल राना ने बताया की सीकरी में सुबह से पोलिंग रोकी हुई है। हम सुबह से शिकायत कर चुके हैं। कोई एक्शन नहीं हो रहा है। खेड़ी, मीरापुर, ककराैली सभी जगह मतदाताओं को रोका जा रहा है। प्रशासन मतदाताओं को परेशान कर रहा है। वोट डालने आ रहे लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है, लाठी चार्ज किया जा रहा है, खदेड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा गया है। पार्टी के पदाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। हम वोटर्स के साथ जा रहे हैं। इनका मतदान कराएंगे। लेकिन हम चले जाएंगे तो केंद्र पर फिर से मतदाताओं को रोका जाने लगेगा। इस पर कोई एक्शन नहीं ले रहा है। हालांकि बाद में जिलाधिकारी वहां पहुंचे और मतदान शुरू कराया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *