Taja Report

सीएम योगी आदित्यनाथ को हत्या की धमकी देने वाली फातिमा है बीएससी आईटी पास

मुंबई। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की सहायता से मुंबई पुलिस द्वारा 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। आईटी में बीएससी कर चुकी फातिमा खान से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आईटी में बीएससी करने वाली महिला की पहचान फातिमा खान अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती थी। अधिकारी ने बताया कि उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अच्छी तरह से शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर शनिवार को एक अज्ञात नंबर से एक संदेश आया, जिसमें धमकी दी गई कि अगर आदित्यनाथ 10 दिनों के भीतर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *