Taja Report

सीएनजी और पीएनजी गैस होगी देशभर में महँगी

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव करने के कारण गाड़ीचालक को उम्मीद है कि जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हो सकती है। लेकिन, अब सीएनजी और पीएनजी की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

अदाणी ग्रुप की गैस कंपनी अदाणी टोटल गैस ने गेल इंडिया से गैस सप्लाई में 13 फीसदी कटौती का एलान किया है। यह कटौती शनिवार से लागू हो गया है। इस एलान के बाद सीएनजी और पीनजी की कीमतों में तेजी आ सकती है।

अदाणी टोटल गैस ने कहा कि इसका असर कंपनी के प्रॉफिट पर उलटा पड़ सकता है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार प्रॉफिटेबिलिटी की कमी पूरे सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन इंडस्ट्री में है। इसके लिए कंपनी स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा कर रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी के मुनाफे पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।इस साल अक्टूबर में अदाणी टोटल गैस ने 16 फीसदी की कटौती की थी। यह कंपनी द्वारा दूसरी कटौती की गई। वर्तमान में अदाणी टोटल गैस सीजीडी के बिजनेस में कदम रखने की कोशिश कर रही है। बता दें कि अदाणी टोटल गैस घरेलू, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और व्हीकल यूजर्स के लिए नैचुरल गैस सप्लाई करता है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *