Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सिविल लाइन क्षेत्र में मुठभेड़, एक घायल सहित दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा ई-रिक्शा लूट के अभियोग का अनावरण करते हुए मेरठ रोड पर सिंधावली ग्राम के रास्ते पर दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 अभियुक्त घायल सहित 02 लुटेरे अभियुक्तगण को घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से 02 ई-रिक्शा तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

वादी नीटू पुत्र अतरसिंह निवासी कमलानगर थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को सूचना दी गयी की अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका ई-रिक्शा लूटने की घटना कारित की गयी है। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0- 140/2024 धारा 328,392 भादवि पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम आज मेरठ रोड पर ग्राम सिंधावली के रास्ते पर चैकिंग कर रही थी कि तभी 01 ई-रिक्शा में सवार 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे चैकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु ई-रिक्शा सवार पुलिस को देखकर भागने लगे तथा ई-रिक्शा को इंडस्ट्रियल एरिया में घुसा दिया । पुलिस टीम द्वारा ई-रिक्शा सवारों का पीछा किया गया तथा घेराबन्दी की गयी। अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाशों के द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का द्वारा की फायरिंग से अपने आप के बचाते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश घायल हो गया तथा उसके दूसरे साथी को पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 ई-रिक्शा तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त के जीवनरक्षार्थ चिकित्सा हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पता-*

*1.* शकील उर्फ समीर पुत्र जुम्मा निवासी मौहल्ला श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ। (घायल)

*2.* अली मोहम्मद पुत्र शराफत निवासी ग्राम सरावनी थाना बाबूगढ़, हापुड़।

*बरामदगी-*

➡️01 ई-रिक्शा यूपी 12 सीटी 5416 (मु0अ0सं0-140/2024 धारा 328,392 भादवि से सम्बन्धित)

➡️01 ई-रिक्शा बिना नंबर प्लेट।

➡️01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा तथा 01 खोखा कारतूस 315 बोर।

➡️01 अवैध चाकू।

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे दिनांक 05.05.2024 को बस से मुजफ्फरनगर आये था महावीर चौक पर उतरे थे । महावीर चौक से उन्होने एक ई-रिक्शा चालक को सब्जी मन्डी जाने के लिये बुक किया । ई-रिक्शा चालक को हमने शराब पिलायी तथा उसकी शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उसकी ई-रिक्शा को लूटकर फरार हो गये। लूटे गये ई-रिक्शा को हमने इन्डस्ट्रियल एरिया में छुपा दिया था। हमारे पास से बरामद दूसरा ई-रिक्शा हमने कालिन्दी चौराहा थाना सरधना, मेरठ से चोरी किया था तथा आज हम मुजफ्फरनगर से लूट कर छिपाये गये ई-रिक्शा को ले जाने के लिये आये थे कि पुलिस द्वारा मुठभेड़ में हमें पकड़ लिया गया। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *