मुज़फ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय सभागार में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2025 का शपथ ग्रहण समारोह आज आयोजित किया गया, जिसमें अध्यक्ष सुनील कुमार मित्तल व महासचिव राज सिंह रावत, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सहसचिव प्रशासन अभिषेक खन्ना, सहसचिव पुस्तकालय प्रवीर कुमार संगल तथा कोषाध्यक्ष राधेश्याम गर्ग पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की साथ ही वरिष्ठ सदस्य अनीता रानी, चन्द्र प्रकाश जैन, कुलदीप सिंह, राजेन्द्र कुमार, सोहन लाल, विजय कुमार तथा कनिष्ठ सदस्य कु० अनु, कृष्ण पाल, नैना त्यागी, राकेश कुमार, संजीव कुमार कंसल, सुनील कुमार को मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियाँ जैदी व चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी व विजेन्द्र प्रताप द्वारा शपथ दिलवाई गयी।
Author: Taja Report
Views: 20


