Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सिर्फ इतनी सी बात पर जीजा साले ने की प्रधान के इकलौते बेटे की हत्या

मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण कर पुलिस मुठभेड़ में जीजा व साले को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से मृतक की आरवन-5 मोटरसाइकिल, 01 स्मार्ट वॉच, 01 एप्पल कम्पनी का मोबाईल, घटना में प्रयुक्त 01 टोयोटा कोरोला एल्टिस कार, 02 तमंचे मय 05 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 1050/- रूपये बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 24 सितंबर को थाना पुरकाजी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हरेटी के जंगल में एक युवक रोहन पुत्र विवेक राठी निवासी ग्राम हरेटी थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर का शव बरामद हुआ था। घटनास्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया गया था तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुरकाजी पर मु0अ0सं0 154/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

दिनांक 24/25.09.2026 की रात्रि को थाना पुरकाजी पुलिस टीम द्वारा भैंसानी पुल के नीचे संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान भैंसानी की तरफ से 01 कार व 01 मोटरसाइकिल आते हुई दिखाई दिए। जिन्हें नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु दोनो वाहन चालक पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल व कार को तेजी से वापस मोड़ने लगे। तेजी से मोड़ने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी तथा कार पीछे करते समय सड़क किनारे पड़ीं ईंटों में फंस कर रुक गयी। जिस पर मोटरसाइकिल सवार 01 व्यक्ति तथा कार सवार 01 व्यक्ति दोनों वाहनों को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया गया तथा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश 1. नाजिम पुत्र मुजफ्फर हुसैन व 2. शावेज पुत्र इफजुर रहमान घायल हो गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से मृतक की आरवन-5 मोटरसाइकिल, 01 स्मार्ट वॉच, 01 एप्पल कम्पनी का मोबाईल, घटना में प्रयुक्त 01 टोयोटा कोरोला एल्टिस कार, 02 तमंचे मय 05 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 1050/- रूपये बरामद किए गए हैं। घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* नाजिम पुत्र मुजफ्फर हुसैन निवासी ग्राम संगीपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार उम्र करीब 27 वर्ष।
*2.* शावेज पुत्र इफजुर निवासी ग्राम जहीरपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर उम्र करीब 21 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*
✔️ मृतक की आरवन-5 मोटरसाइकिल
✔️ 01 स्मार्ट वॉच
✔️ 01 एप्पल कम्पनी का मोबाईल
✔️ घटना में प्रयुक्त 01 टोयोटा कोरोला एल्टिस कार
✔️ 02 तमंचे मय 05 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर
✔️ 1050/- रूपये

पूछताछ के दौरान अभियुक्त नाजिम द्वारा बताया गया कि दिनांक 23/24.09.2026 की रात्रि में वह अपनी ससुराल जहीरपुर, थाना देवबन्द, जनपद सहारनपुर जा रहा था। पुरकाजी बाईपास से उतरकर हरेटी-जहीरपुर जाने वाले खड़ंजे पर कुछ दूरी आगे उसे एक मोटरसाइकिल के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति को देखकर नाजिम को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिस पर उसने अपनी कार से उस व्यक्ति को टक्कर मार दी तथा मौके से कार लेकर फरार हो गया। टक्कर लगने से उक्त व्यक्ति वहीं गिर गया।

कुछ समय पश्चात नाजिम अपने साले सावेज के साथ पुनः उसी स्थान पर पहुंचा, जहां उक्त व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। सावेज ने उसे पहचानते हुए बताया कि यह ग्राम प्रधान हरेटी का पुत्र है। उक्त व्यक्ति की स्थिति देखकर दोनों घबरा गए। पूछताछ में अभियुक्त नाजिम द्वारा बताया गया कि इसके बाद दोनों ने उसके मुंह को दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा उसकी मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *