Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सियाचिन शहीद की पत्नी से रेप और वीडियो बनाकर 39 लाख व जेवर हड़पे

लखनऊ। सियाचिन के एक शहीद सैनिक की पत्नी के साथ उसके भतीजे ने रेप किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए महिला से 39 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। यौन शोषण से परेशान महिला ने अब भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

लखनऊ के जानकीपुरम में रहने वाली पीड़ित महिला के पति 2017 सियाचीन में शहीद हो गए थे। पति की मौत के बाद महिला को सरकार से 50 लाख की आर्थिक मदद मिली थी। भतीजे ने इसी रकम से 39 लाख रुपये ऐंठ लिए साथ में 3 लाख के जेवर भी हड़प लिए। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता और पैसे ऐंठ लेता। डराने के लिए उसने एक बार अपने ही हाथ में गोली मार ली थी। सैनिक पति की मौत के बाद हरदोई निवासी भतीजा परिवार की देखभाल के बहाने घर आने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने महिला के साथ दुराचार किया और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो के सहारे वह महिला का यौन शोषण करने लगा। महिला विरोध करती तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता और रुपये की डिमांड करता। आरोपी भतीजे ने महिला से तकरीबन 39 लाख रुपए टुकड़ों में ले लिए। महिला ने जब भतीजे से दूरी बनाने का प्रयास किया तो आरोपी ने खुद के हाथ में गोली मार ली। लगातार यौन शोषण से परेशान होकर पीड़ित महिला ने लखनऊ के जानकीपुरम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले में डीसीपी नॉर्थ जोन आरएन सिंह ने कहा कि महिला से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *