सहारनपुर । देर शाम सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करके घर वापस लौट रहे मसूरी निवासी आलोक गोयल के परिवार पर बड़ा हादसा टल गया, तेज रफ्तार में आ रहे श्रद्धालुओं की कार नौरंगपुर गांव के समीप 20 फीट गहरी हिंडन नदी में सीधी लटक गई। उसी वक्त बिहारीगढ थाना पुलिस की गाड़ी में सवार एसआई विजय सिंह एवं कांस्टेबल इस्लाम अहमद आदि रात्रि गश्त कर रहे थे कि उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं को पहले सुरक्षित कार से बाहर निकाला, बाद में ट्रैक्टर और क्रेन की मदद से नदी किनारे टूटी हुई सड़क पर लटकी हुई कार को नीचे नदी में उतारा, कार सवार मसूरी (देहरादून) निवासी आलोक गोयल ने बताया कि वह परिवार के चार सदस्यों सहित कार में सवार थे, सुंदरपुर-शाकुम्भरी मार्ग पर हुआ हादसा बेहद खतरनाक था, मां शाकुंभरी देवी की कृपा और बिहारीगढ थाना पुलिस की तुरंत मिली मदद से हम सभी लोग सुरक्षित कार से बाहर निकल गए। कार में भी एक खरोंच तक नहीं आई।

