Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया

चंडीगढ़ । पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर किलकारी गूंज उठी है। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। खुद सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इंस्टाग्राम पर बेबी और सिद्धू की फोटो के साथ तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, सिद्धू मूसेवाला से प्यार करने वाली लाखों आत्माओं के आशीर्वाद से भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारे समूह में रखा है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *