Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सिद्धबली पेपर मिल में जीएसटी टीम की छापेमारी

मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी टीम ने भोपा रोड पर सिद्धबली पेपर मिल में छापेमारी कर आवश्यक दस्तावेज कब्जे में लिए। टीम अधिकारियों ने जांच के दौरान पेपर मिले के साझेदारों से भी पूछताछ की।

मंगलवार को स्टेट जीएसटी की एसआइबी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर एसआईबी विवेक मिश्रा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने दोपहर भोपा रोड स्थित सिद्धबली पेपर मिल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मिल में प्रवेश करते ही टीम ने कार्यालय से आवश्यक दस्तावेज कब्जे में लिए। वहीं, मिल के अंदर कच्चे और पक्के माल की जांच की गई। इस दौरान वहां पुलिस बल भी तैनात की गई। वहीं आसपास की फैक्ट्रियों व मिलों में भी अफरातफरी मच गई। जीएसटी के अधिकारियों के अनुसार सिद्धबली पेपर मिल का कनेक्शन बोगस फर्मों से भी मिलने की शिकायत थी। वहीं शुरूआत में कागजों को कब्जे मे लिया गया है। ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित ने बताया कि मंगलवार की शाम को जांच शुरू हुई। रात भर जांच होगी। जांच के बाद ही टैक्स चोरी की पूर्ण जानकारी सामने आएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *