Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री गणपति धाम मन्दिर में धूमधाम से मनेगा गणपति उत्सव

मुजफ्फरनगर। श्री गणपति खाटू श्याम धाम मंदिर में विघ्नविनाशक सिद्धिविनायक भगवान श्री गणपति का जन्मोत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 07 सितम्बर से 15 सितम्बर 2024 तक श्री गणपति धाम मन्दिर परिवार, भरतिया कालोनी द्वारा श्री मंदिर प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान श्री गणपति जी का नयनाभिराम स्वर्ण अंगार. 56 भोग व भगवान गणपति जी का रजत पालना, इस उत्सव के विशेष आकर्षण होंगे। इस अवसर पर मन्दिर को मनमोहक लाईट, फूलों से साथ सजाया जा रहा है।

दिनांक 7 सितम्बर दिन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से विशाल शोभायात्रा मन्दिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर, परम्परागत मार्ग से नवीन मंडी स्थल (गुड मंडी) होते हुए राजबाहा रोड़ से मुनीम कालोनी होते हुए, नई मंडी बड़े डाकखाने के सामने से निकलकर गौशाला रोड़ से नन्दी स्वीटस के बराबर से होते हुए पुरानी गुड मण्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार होते हुए मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड़ होते हुए चौड़ी गली से गौशाला रोड़ से होकर भोपा पुल से मालवीय चौक होते हुए अंसारी रोड, रोड होते हुए शिवचौक, टाउन हाल रोड़ से मालवीय चौक होते हुए सिविल लाइन्स थाने के सामने से पचैण्डा रोड़, रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए गांधी कालोनी बिजलीघर के सामने वाली रोड़ से होते हुए लक्ष्मीनारायण मन्दिर होकर मुख्य मार्ग से वापस पचैण्डा रोड़, द्वारिकापुरी, भोपा रोड़ पर पुल के बराबर से होते हुए वकील रोड से नई मण्डी बिजलीघर होते हुए, बड़े डाकखाने के सामने से वापस मंदिर पर सम्पन्न होगी। भगवान श्री गणपति जी स्वर्ण रथ पर स्वर्ण रूप में भक्तों के कष्टों को हारने के लिए स्वयं चलकर आयेगें और भक्तों के निवास और प्रतिष्ठानों को मंगलमय करेगें। इस अवसर पर श्री गणपति धाम मन्दिर परिवार द्वारा शोभायात्रा के मार्ग को तोरणद्वारों व झण्डों द्वारा सजाया जा रहा है।

विशेष आकर्षण- खाटू श्याम जी का विशाल रथ, 12 झाँकियां, 5 बैण्ड, ढोल ताशे, 2 रथ, 2 आतिशबाजी, 2 डी०जे०, 2 टैम्पू यात्रा के मुख्य आकर्षण रहेंगें। गंगा अवतरण, देशभक्ति की झांकियों का विशेष आकर्षण रहेंगी एवं भारत के प्रसिद्ध बैंण्ड होंगे।

08 सितम्बर सायं 7 बजे बधाई उत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जायेगा।

10 सितम्बर सायं 6 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ मंदिर प्रांगण में किया जायेगा।

11 सितम्बर राधाअष्टमी सायं 7 बजे उत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जायेगा।

7 सितम्बर से 15 सितम्बर तक दैनिक पूजा अर्चना प्रातः 8 बजे व सायं 7 बजे विद्वान आचार्यों द्वारा की जायेगी व प्रतिदिन सायं 7 बजे से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जायेगा।

यह महोत्सव दिनांक 15 सितम्बर को भगवान श्री गणपति जी के विसर्जन इस भावना के साथ गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ. पतित पावनी माँ गंगा के तट खतौली में भण्डारे के साथ सम्पन्न होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान को साकार करते हुए मन्दिर समिति परिवार ने मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद से निवेदन किया है कि यात्रा से पूर्व व पश्चात् मार्गों की सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराये। प्रेसवार्ता में मंदिर के अध्यक्ष भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जे०पी० गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, विनोद राठी, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, रजत राठी, नीरज गोयल, अमित गोयल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शुभम तायल, अंकित अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, तुषार गर्ग, यश गर्ग व समस्त सदस्य गणपतिधाम परिवार मौजूद रहा। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *