Taja Report

साढे बारह लाख के गांजे सहित तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अर्न्तगत 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 24.660 कि0ग्रा0 गांजा (अन्तर्राष्ट्रीय बाजा में अनुमानित कीमत करीब 12.5 लाख रूपये) तथा तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार बरामद की है।

जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत दिनांक 25.04.2026 की रात्रि में थाना बुढाना पुलिस मंदवाडा मार्ग पर वीर एन्कलेव कालोनी के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रोका गया। कार सवार द्वारा भागने का प्रयास किय गया जिसे पुलिस टीम द्वारा भागने का अवसर दिये बिना आवश्यक बल प्रयोग कर पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति के कब्जे से कार में छिपाकर रखा गया 24 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद किया गया। थाना बुढाना पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अब्दुल समद पुत्र मोहम्मद इस्लाम झोझा निवासी ग्राम रुडकली थाना भोपा जनपद मु0नगर, उम्र करीब 23 वर्ष  बताया गया है।

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 24.660 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 12.5 लाख रूपये)

✅ 01 आल्टो कार यूपी 20जी 5816 (तस्करी की घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि वह काफी समय से महाराष्ट्र व उडीसा में कपडों की फेरी लगाने का कार्य करता है। वह वहां से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर लाता है तथा उसे मुजफ्फरनगर के विभिन्न क्षेत्रों में उंचे दामों पर फुटकर में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की तथा विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jojobet