हरिद्वार । कांवड मेला आज संपन्न हो गया। आज भी जलभर बाइकों और बड़े वाहनों से दौड़ते रहे। इस बार मेले में कल शाम तक चार करोड़ चार लाख 40 हजार कांवड़ यात्री पहुंचे आज भी कांवड़ यात्रा चली और करीब साढे चार करोड़ कांवड़ियों के रवाना होने का अनुमान है। डीएम और एसएसपी ने गंगाजल भरकर दक्ष मंदिर में जलाभिषेक किया।
कांवड़ यात्रा-2024 संपन्न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। पिछले साल चार करोड़ सात लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंचे थे। 22 जुलाई से कांवड़ मेले का समापन आज शुक्रवार को जलाभिषेक के साथ हुआ। बृहस्पतिवार को शाम तक छह बजे 77 लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। साढे चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों ने इस बार जल भरा।
Author: Taja Report
Views: 22

