Taja Report

साइबर ठगी के लिए खातों से अस्सी लाख का लेन देन करने वाले दो ठग गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। साइबर क्राइम द्वारा साइबर अपराधियों को कमीशन पर म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 मोबाइल फोन बरामद। अभियुक्तों के खातों से साइबर अपराध से संबंधित 80 लाख से अधिक की धनराशि का किया लेने-देन किया गया ।

गृह मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित ऑनलाइन पोर्टल, “प्रतिबिम्ब” पर जनपद मुजफ्फरनगर से फर्जी काल कर लोगों का साथ साइबर धोखाधडी करने की शिकायते प्राप्त हुईं थी। उक्त प्राप्त शिकायतों पर थाना साइबर क्राइम द्वारा जांच की तो साइबर धोखाधडी में प्रयुक्त कुछ खाते जनपद मुजफ्फरनगर में संचालित मिले जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम द्वारा मु0अ0सं0- 11/2026 धारा 318(4),336,338 बीएनएस व 66सी,66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। तथा प्रकाश में आये मुख्य अभियुक्त सहित तीन अभियुक्तगण (1- नदीम पुत्र मेहबान 2- गुफरान पुत्र मुस्तफा निवासीगण ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर 3- (मुख्य अभियुक्त) मयूर अफजल राणा पुत्र नौशाद राणा निवासी ग्राम सूजडू थाना खालापार, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी थी तथा अन्य विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी। थाना साइबर क्राइम द्वारा उक्त अभियोग में प्रकाश में आये तथा साइबर अपराधियों को कमीशन पर म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 03 मोबाइल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम  तालिब पुत्र असलम निवासी मौहल्ला रामपुरम थाना कोतवाली नगर व अरमान पुत्र असलम निवासी अम्बा विहार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर बताए हैं।

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका सम्पर्क मयूर अफजल राणा से हुई था, मयूर द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा यूएसडीटी में ट्रेड किया जाता है तथा उसके लिये खातों की आवश्यकता होती है यदि तुम हमारे साथ काम करोगे तो हम तुम्हे अच्छा कमीशन देंगे। इस पर हमने 05 प्रतिशत कमीशन पर अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराये। हमारे खातों में साइबर फ्राड से संबंधित जो भी पैसा आता था उसे हम चैक व एटीएम के माध्यम से निकाल लेते थे तथा अपना कमीशन रखकर शेष पैसों को मयूर को दे देते थे जिससे वह यूएसडीटी में ट्रेड करता था।

थाना साइबर क्राइम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के खातों से विगत 03 माह में करीब 80 लाख रूपयों का लेनदेन किया गया है तथा अन्य खातों की जांच प्रचलित है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तगण से बरामद बैंक खातों के विरूद्ध विभिन्न राज्यों से 18 करोड से अधिक रूपयों की साइबर धोखाधडी से सम्बन्धित 30 शिकायते दर्ज हैं। थाना साइबर क्राइम द्वारा अन्य शिकायतों के सम्बन्ध में भी जांच की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *