Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सांसद हरेंन्द्र मलिक बोले बेलगाम भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की देन

मुजफ्फरनगर। नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी सांसद हरेंद्र मलिक का खतौली में कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।

समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा व नगर अध्यक्ष खतौली काज़ी इरफान व सपा पदाधिकारीयो द्वारा आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी लोकसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि सरकारी कार्यालयो में बेललगाम भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी है। जनता इस भ्रष्टाचार से परेशान है उन्होंने कहा भाजपा नेताओं की जेबें भरने के लिए भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी की खुली छूट दे दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया जनता का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता के हितों की सुनवाई न होकर भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी का बोलबाला है। समाजवादी पार्टी अब इस भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी के खिलाफ निर्णायक आंदोलन छेड़ने पर बाध्य होगी। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से जनता के हितों अधिकारों की लड़ाई पर संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

धन्यवाद सभा में सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत,सपा नेता नासिर खान, महानगर महासचिव सलीम मलिक,सपा नेता इमरान सिद्दीकी डॉक्टर मंसूर उल हक काजी मोहम्मद नईम एडवोकेट वसीम कुरैशी, दिमाग सिंह, शाहिद कुरेशी, पंकज सैनी, हाजी इकबाल, जावेद आढ़ती, मोहिब मलिक, इरशाद गुर्जर, शादाब परदेसी,इरशाद राव, हसनुद्दीन,कयूम अंसारी,सैय्यद ताजुद्दीन, अरशद मुल्तानी,रविन्द्र शर्मा, संजीव त्यागी, प्रहलाद राणा, ब्रजभूषण शर्मा, जमील अंसारी, मुकेश शर्मा, सरताज सलमानी, अरशद खान, शाहिद पप्पू, शकील मैम्बर,आरिफ सिद्दीकी सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ समर्थको ने भाग लिया।

नवनिर्वाचित सपा सांसद हरेंद्र मलिक का अन्य कई स्थानों पर भी जोरदार स्वागत किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *