Taja Report

सांसद के सीट पर पांच सौ के नोटों की गड्डी मिलने पर जमकर हंगामा

नई दिल्ली। राज्यसभा में शुक्रवार को विपक्ष के एक कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट पर नोटों की गड्डी मिलने पर जमकर हंगामा हुआ। नोट गुरुवार को कांग्रेस सांसद की सीट से मिले थे। कार्यवाही के बाद सदन की जांच के दौरान यह गड्डी बरामद हुई है। अब इसकी जांच की मांग की जा रही है। इस मसले के बारे में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन को जानकारी दी। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जब इस मुद्दे पर बोलने उठे तो सत्तापक्ष के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पर खड़गे भड़क गए और कहा कि ऐसा चिल्लर काम करके देश को बदनाम कर रहे हो। केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने कहा कि यह घटना सामान्य नहीं है और सदन की गरिमा पर चोट है। सभापति को घटना की जांच करानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पीयूष गोयल ने भी मामले की जांच की बात कही।

इससे पहले राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, “मैं सदस्यों को सूचित करना चाहता हूं कि कल (गुरुवार)) सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नियमित जांच पड़ताल के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने सीट संख्या 222 से 500 रुपये के नोटों की एक गड्डी बरामद की। यह सीट वर्तमान में तेलंगाना राज्य से निर्वाचित अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। मामला मेरे संज्ञान में लाया गया और मैंने सुनिश्चित किया कि जांच हो और जांच चल रही है।”

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने आगे कहा कि मुझे यह अजीब लगता है कि ऐसे मुद्दों पर भी राजनीति की जाती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बिना शक जांच होनी चाहिए। ये भी जांच होनी चाहिए कि कैसे कोई भी सीट पर आकर कुछ भी रख सकता है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसका मतलब है कि हममें से हर किसी के पास एक सीट होनी चाहिए जहां सीट को खुद ही लॉक किया जा सके और चाबी सांसद अपने घर ले जा सकें क्योंकि नहीं तो हर कोई कुछ भी रखकर इस बारे में आरोप लगा सकता है। उन्होंने कहा कि यह दुखद और हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि वे एक पांच सौ का नोट लेकर संसद में आते हैं। उन्हें नहीं पता कि यह पैसा किसका है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *