Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सांसद इकरा हसन के नाम से फेसबुक, यू ट्यूब से चल रहे 92 फर्जी अकाउंट बने सिरदर्द

शामली। कैराना सासद इकरा हसन ने फर्जी अकाउंटो की पुलिस से की शिकायत, 92 फर्जी अकाउंटो की सूची पुलिस को सौंपी है।

कैराना लोकसभा सीट से सपा सांसद इकरा हसन के नाम से सोशल मीडिया पर सैकड़ो की संख्या में अकाउंट चल रहे हैं। जिनसे परेशान होकर सपा सांसद इकरा हसन ने शामली पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि उनके नाम से जो भी फर्जी अकाउंट चल रहे हैं, उनको बंद कर दिया जाए। फिलहाल सपा सांसद इकरा हसन की ओर से 92 सोशल मीडिया अकाउंट की सूची शामली पुलिस को सौंप गई है, जिन्हें बंद करने की शिकायत सपा सांसद के प्रतिनिधि राणा ने की है। पुलिस ने भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उक्त जाँच साईबर सेल को सौंप दी है।कैराना से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद इकरा हसन सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्ध है। उसी ख्याति का फायदा उठाते हुए अनेकों अज्ञात व्यक्तियों ने उनके नाम से सैकड़ो की संख्या में फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स बना दिए। यह सभी अकाउंट फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बनाए गए हैं।सपा सांसद इकरा हसन के प्रतिनिधि राणा ने कैराना कोतवाली पहुंच मामले की शिकायत दर्ज कराई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *