सहारनपुर । मेरठ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर के राधा स्वामी सत्संग मैदान में शनिवार को रैली करेंगे। रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी भी मंच पर दिखेंगे। एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी रैली में शामिल होंगे।
पीएम मोदी दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग मैदान में सुबह साढ़े 10 बजे पहुंचेंगे। रैली के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।आयोजन स्थल के सामने सड़क के दूसरी तरफ प्रधानमंत्री का हेलीपैड बनाया गया है। मुख्यमंत्रियों और अन्य वीवीआईपी के हेलीपैड अलग-अलग स्थानों पर बनाए गए हैं। रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री सहारनपुर लोकसभा के लिए कैराना लोकसभा के मतदाताओं को भी संबोधित करेंगे। इन इलाकों के प्रत्याशी भी रैली में शामिल होंगे।
Author: Taja Report
Post Views: 16

