Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सहारनपुर मंडल सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कंपटीशन सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज जनपद मुजफ्फरनगर में सहारनपुर मंडल सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप डांस सिंगिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें सहारनपुर ,शामली, मुजफ्फरनगर के आस पास के डांस व सिंगिंग कलाकारों ने भाग लिया।भाग लेने वाले सभी डांसरों, सिंगिंग कलाकारों को मैडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण ने डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा को बेस्ट डांस कोरियोग्राफर बताया जो दिव्यांग बच्चों को निशुल्क डांस की ट्रेनिंग देते हैं। ऐसे दिव्यांग जो बोल नहीं सकते ,सुन नहीं सकते, चल नहीं सकते ,देख नहीं सकते मुख्य विकास अधिकारी जनपद मुजफ्फरनगर ने मैजिक डांस एकेडमी के दिव्यांग डांसरों की हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया, और मुख्य अतिथि *पूर्व ब्लाक प्रमुख कुकड़ा अमित राठी ऑनर बॉडी स्टेशन जिम* ने जीतने वाले सभी डांसरों व सिंगिंग कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की , जिला अध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल शिक्षक महासंघ मंडल अध्यक्ष जाट महासभा संजीव बालियान ने सभी डांसरो व सिंगिंग कलाकारों के टैलेंट की सराहना की देश-विदेश में नाम रोशन करने वाले डांसरो सिंगिंग कलाकारों के उज्जवल भविष्य की कामना की, इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड दिव्यांगों को समर्पित संस्था के सभी अधिकारी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे, डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में डांस व सिंगिंग के जबरदस्त टैलेंट का अद्भुत संगम देखने को मिला । कार्यक्रम का संचालन आराध्या व जैस्मिन ने किया । अतिथि के रूप में अजय अनेजा, विशाल गर्ग ,ध्रुव गोयल, भारत भूषण, शिवा सिंघल, एडवोकेट अश्विनी शर्मा ,अमित पटपटिया, बसंत गोयल, हरीश अरोरा,डॉक्टर वंदना जैन ,डॉक्टर निधि गौड़, डॉक्टर प्रियति अरोरा ,डॉक्टर अभिषेक गौड़ ,डॉक्टर नीलांक सरोहा ,प्रिया सहारनपुर रहे। जजों की भूमिका में मनोज शील, पूनम ,शैली रंजन ,शुभ त्यागी, ओमाश्री त्यागी ,ओमश्री त्यागी, दीपा सोनी रहे। श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड अध्यक्ष अंजू अरोरा ने सभी कलाकारों को ट्रॉफी ,मेडल व सर्टिफिकेट देकर उत्साह वर्धन किया इस अवसर पर टीम मेंबर पत्रकार राकेश अरोरा , विशा चौधरी, अक्षी त्यागी ,अंकुर मैनी, अनुज वर्मा ,मनीष चावला ,तनु रानी, निधि शर्मा, कृष्ण मल्होत्रा, सचिन मल्होत्रा ,नोमित बिरला, शूची शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *