सहारनपुर। बसपा ने सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रभारी माजिद अली को फिर दूसरी बार प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्हें प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। सहारनपुर लोकसभा में इस बार करीब 18 लाख 44 हजार मतदाताओं में मुस्लिमों की संख्या अधिक होने के कारण मुस्लिम बाहुल्य माना जाता है। इसके अलावा दलितों की संख्या भी ठीक है। बसपा ने मुस्लिम और दलित समीकरण को देखते हुए ही माजिद अली को प्रत्याशी बनाया है। पिछले चुनाव में बसपा से सांसद फजर्लुरहमान ने विजयी हुए थे।
Author: Taja Report
Post Views: 16

