सहारनपुर । दारुल उलूम देवबंद ने अपने छात्रों के बीच अनुशासन और शैक्षणिक एकाग्रता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मल्टीमीडिया मोबाइल (स्मार्टफोन, टैब आदि) फोन के उपयोग पर सख्त पाबंदी लगा दी है। छात्रावास प्रभारी द्वारा जारी किए गए नए आदेश में छात्रों को इन उपकरणों का उपयोग करने से रोक दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि यदि तलाशी के दौरान मल्टीमीडिया मोबाइल पाए जाते हैं तो उनके नाम संस्था से काटे जा सकते हैं।
दारुल उलूम का कहना है कि यह कदम छात्रों को उनके प्राथमिक उद्देश्य, यानी शिक्षा से विचलित होने से रोकने के लिए उठाया गया है। प्रबंधन का मानना है कि मल्टीमीडिया मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग छात्रों का ध्यान भटकाता है, जिससे उनकी पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। संस्था का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि छात्र पूरी निष्ठा और लगन से अपने अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करें। है।


