सहारनपुर। सहारनपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर से देखने को मिला, जहां थाना नानौता क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली–यमुनोत्री हाईवे पर एक अनियंत्रित सामाजिक न्याय पार्टी का बैनर लगाए स्कॉर्पियो कार पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो कार तेज रफ्तार में थी, इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और अंदर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो हादसे की सूचना मिलते ही थाना नानौता पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया भी जारी है।स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते चालक नियंत्रण नहीं रख सका और यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।गई


