सहारनपुर । हाल ही में भर्ती होकर आए तीन जिलों मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के प्रशिक्षणरत लेखपालों को सहारनपुर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी दौरान मुजफ्फरनगर जिले के अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षु लेखपालों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि नई पीढ़ी को धैर्य एवं ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा, क्योंकि हम उसे पद पर आ रहे हैं जिस पर ईमानदारी एक बहुमूल्य रूप में गिनी जाती है।
Author: Taja Report
Views: 20


