Taja Report

ससुराल में नहीं घुसने दिया तो धरने पर बैठी बहू

शामली । थानाभवन के गांव मनट में ससुराल पक्ष के लोगों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए नवविवाहिता ने मोर्चा खोल दिया। जहां ससुराल पक्ष के लोगों ने पुत्रवधू को घर से निकाला तो नवविवाहिता ने घर के दरवाजे पर धरना शुरु कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन सिर्फ मुकदर्शक बनी रही।

गांव दुल्ला खेड़ी की रहने वाली शिवानी पुत्री विक्रम की शादी गाव मनट मंटी में 24 मार्च को हुई थी। शादी के बाद दो बार नव विवाहिता मायके गई थी। अब पहली दीपावली के दौरान मायके गयी थी। आरोप है कि शनिवार रात नवविवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसने नहीं दिया। विवाहिता ससुराल के बाहर ही अपनी बहन के साथ धरने पर बैठ गई। हालांकि, सुबह के समय पीड़िता मायके चली गई।

पीड़िता ने बताया कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, तब तक विरोध जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ससुराल वालों से पूछा जाएगा कि आखिर वे ऐसा क्यों कर रहे हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *