Taja Report

सवारियों के बैग काटकर आभूषण, सामान व पैसा चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

मुज़फ्फरनगर। थाना मीरापुर पुलिस एवं एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ बसों में सवारियों के बैग काटकर आभूषण/सामान/रूपयों की चोरी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तगण घायल सहित कुल 08 अभियुक्तगण गिरफ्तार किए हैं। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय जिन्दा व खोखा कारतूस तथा 06 अवैध चाकू बरामद किए गये।

26/27.04.2026 की रात्रि को थाना मीरापुर व एसओजी देहात की संयुक्त टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग व रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कुतुबपुर झाल पर सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के पास खण्डहर में कुछ लोग मौजूद हैं तथा किसी स्थान पर चोरी की योजना बना रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बताये स्थान पर पहुंची तो खण्डहर में कुछ लोगों की सुगबुगाहट सुनाई दी। खण्डहर में मौजूद बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को देखकर उनके उपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी तथा जंगल में भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 बदमाश घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा 02 बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा 06 बदमाशों को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। थाना मीरापुर पुलिस टीम द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तंमचे 315 बोर मय जिन्दा व खोखा कारतूस तथा 06 अवैध चाकू बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* आरिफ पुत्र हाजी उमर निवासी आशियाना कालोनी थाना लिसाडी गेट, मेरठ (घायल)

*2.* साजिद पुत्र अनीश निवासी कस्तला कासमाबाद थाना पिलखुआ, हापुड (घायल)

*3.* इकरामुद्दीन पुत्र बुद्धा निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह गली नं0-05, थाना मवाना, मेरठ।

*4.* मुजाहिद पुत्र मोहम्मद इशाक निवासी जनदरपुर थाना कोतवाली शहर, बिजनौर।

*5.* शादाब पुत्र इस्लाम निवासी भोवनवाडा थाना कोतवाली शहर, बिजनौर।

*6.* राशिद पुत्र हसीमुद्दीन निवासी फातिमालेन, बटला हाउस, दिल्ली।

*7.* अकील अहमद पुत्र हनीफ निवासी मौहल्ला तहलाम सुमाली थाना नहटौर, बिजनौर।

*8.* जिशान पुत्र नसीम निवासी सादीपुर डल्ला मंडावली थाना कोतवाली शहर, बिजनौर।

 

*वांछित/फरार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* राकेश वर्मा पुत्र नामालूम निवासी बुल्ला चौराहा थाना कोतवाली नगर,  बिजनौर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 02 अवैध तमंचे 315 बोर

✔️ 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर

✔️ 06 अवैध चाकू

प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है हम लोग घरों में चोरी व बसों में सवारियों के बैग काटकर आभूषण/नगदी/सामान आदि की चोरी करते हैं। हमारे द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ आदि में बसों में सवार हो जाते हैं तथा सवारियों को चिन्हित कर उनके बैग व जेब को काटकर चोरी कर लेते हैं। हम लोग चोरी किये गये आभूषण आदि को बिजनौर निवासी एक सुनार राकेश वर्मा को बेच देते हैं तथा प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते हैं। आज हम इस खण्डहर में एकत्रित होकर चोरी की योजना बना रहे थे कि पुलिस द्वारा  हमें पकड़ लिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet