Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सलमान खान को बाबा सिद्दीकी जैसा हश्र करने की धमकी

मुंबई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को पांच करोड़ रुपये ना देने पर बाबा सिद्दीकी जैसा हश्र करने की धमकी दी है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर इसे लेकर मैसेज भेजा गया है। इसमें सलमान खान से पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई है। मैसेज भेजने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हवाले से कहा है कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें पांच करोड़ रुपये देने होंगे। इसे हल्के में लेने की गलती न करें। मैसेज में कहा गया कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से बुरा होगा। मुंबई पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सलमान लंबे समय से लारेंस के निशाने पर हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *