Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी दी गई

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान को फिर एक बार अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। इस बार धमकी देने वाले ने उनसे दो करोड़ रुपये की भी मांग की है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मंगलवार को एक संदेश मिला, जिसमे कहा गया कि अगर अभिनेता ने दो करोड़ रुपये नहीं दिए तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने तुरंत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *