मुंबई। पुलिस ने बताया कि सलमान खान को धमकी देने वाला आरोपी झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया है। वर्ली पुलिस की एक टीम उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांग करते हुए एक धमकी भरा संदेश मिला था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। बॉलीवुड एक्टर को चेतावनी दी गई थी अगर उन्होंने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ मामले को सुलझाने के लिए 5 करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनका हश्र मारे गए मुंबई के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।
Author: Taja Report
Post Views: 10

