Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली आशाओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया

मुजफ्फरनगर। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज पंजाबी बारात घर भोपा रोड पर आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया ,जिसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ,मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा किया गया । सम्मेलन में प्रत्येक ब्लॉक से सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली तीन-तीन आशाओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया, प्रथम पुरस्कार पाने वाली आशा को 5000, द्वितीय पुरस्कार पाने वाली आशाओं को 2000 तथा तृतीय स्थान पाने वाली आशाओं को 1000 राशि का प्रोत्साहन राशि दी गई। सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत स्वागत गीत नगरीय आशाओं के द्वारा, देवा श्री गणेशा , धरती को बचाओ, नाटिका, वृद्धावस्था पर नाटिका, समूह नृत्य यानी सी उम्र में ना ब्याहियो रे, इन बेटियों को खूब पढ़ाई हो रे, तथा हरियाणवी नृत्य मेरा चुनर मंगा दे आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा करने वाली सभी आशाओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में पूरे जनपद से तीन बीसीपीएम को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिनमें से बुढ़ाना ब्लॉक के बीसीपीएम हरविंदर को प्रथम पुरस्कार कविता देवी खतौली ब्लॉक से द्वितीय पुरस्कार तथा मोरना से विजय शर्मा को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के सफल और शानदार आयोजन के लिये मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 महावीर सिंह फौजदार को धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होने कहा कि कार्यक्रम में आशा-बहनो द्वारा सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसके लिये वे बधाई की पात्र है।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेश जैन, डॉ दिव्या वर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा,आशा कम्युनिटी रीजनल मैनेजर शमशीर आलम, अलका सिंह जिला मलेरिया अधिकारी, डीपीएम विपिन कुमार ,कमल कुमार लेखाकार देवेंद्र शर्मा , जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा सहित समस्त ब्लॉक की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गीतांजलि वर्मा के द्वारा किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *