Taja Report

सरवट में एक ही परिवार के चार लोगों के शव घर के अंदर मिलने से सनसनी

मुज़फ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट में एक ही परिवार के चार लोगों के शव घर के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं।

प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का बताया जा रहा है, शव पंखे से लटके मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मौके पर भीड़ मौजूद है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *