Access denied सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर की समीक्षा बैठक - Taja Report

Taja Report

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर की समीक्षा बैठक

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी अन्य जनप्रतिनिधिगण जिलाधिकारी उमेश मिश्रा उपस्थिति तथा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ सरदार बल्लभभाई पटेेल की  150वीं जयंती को समर्पित विकसित भारत पदयात्रा पहल से संबंधित विषयों पर बैठक कर की गई समीक्षा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र के प्रति योगदान के सम्बन्ध में सभी नागरिकों व विशेषकर युवाओं में जागरुकता बढ़ाने के लिए निकली जाएगी पदयात्रा

विद्यालयों में सरदार पटेल की विरासत पर सेमिनार, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता का होगा आयोजन।

 

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर दिनांक 31 अक्टूबर, जीआईसी ग्राउंड से प्रातः रन फार यूनीफ्लाई रैली का आयोजन किया जाएगा।

____________________________

मुजफ्फरनगर। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग, उ0प्र0 सरकार कपिल देव अग्रवाल द्वारा लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती से संबंधित विषयों पर जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी पूर्व केंद्रीय मंत्री अन्य जनप्रतिनिधिगण जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कंधारकर कमल किशोर देशभूषण जिला विकास अधिकारी  दिग्विजय नाथ तिवारी, सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की गई।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले सरदार@150 एक भारत-आत्मनिर्भर भारत अभियान के सम्बन्ध में सरकार की मंशा के अनुसार जानकारी देते हुए बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर दिनांक 31 अक्टूबर, जीआईसी ग्राउंड से प्रातः रन फार यूनीफ्लाई रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली जीआईसी ग्राउंड से प्रारंभ होकर मीनाक्षी चौक, शिव चौक, होते हुए वापस जी के जीआईसी ग्राउंड में आएगी। इसके बाद आईसी ग्राउंड में पत्रकार बंधुओ से प्रेस वार्ता होगी। माननीय राज्य मंत्री ने कहा कि 1 नवंबर से 7 नवंबर तक विद्यालयों में सरदार पटेल की विरासत पर सेमिनार, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता का होगा आयोजन किया जाएगा।

जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 1 से 24 नवंबर तक के बीच में पद-यात्रा का आयोजन किया जाएगा और इसके साथ स्वच्छता अभियान, सरदार पटेल की विरासत पर सेमिनार व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आदि आयोजित की जाएंगी।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाने वाली पद-यात्राओं से संबंधित की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पदयात्रा के दौरान ट्रैफिक जाम आदि की समस्या न हो, इसे पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाए। पदयात्रा में शामिल होने वाले युवाओं, छात्रों व अन्य प्रतिभागियों की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की तैयारी पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाए।

मंत्री ने कहा कि पदयात्रा में विशेष रूप से युवाओं, एनसीसी व विद्यालयों के बच्चों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाए, राष्ट्रीय एकता व समरसता का भाव ही पदयात्रा का उद्देश्य है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए जिससे पदयात्रा को देखकर आम जनमानस में प्रसन्नता का भाव आवे तथा युवा शक्ति की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका हो, यही पदयात्रा का उद्देश्य है।

जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाने वाली पद-यात्रा में जनप्रतिनिधिगण, युवा प्रतिनिधि एवं स्वयंसेवक तथा मंगल दल के सदस्यों तथा स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान अन्य जनप्रतिनिधिगण जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी  कंधारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet