कन्नौज। बोर्डिंग मैदान में आयोजित 1108 कुंडीय महायज्ञ में अखिलेश यादव ने यज्ञ स्थल पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “यह सरकार दुर्गंध पसंद करती है, इसलिए गौशालाएं बनवा रही है। सपा को सुगंध पसंद है, और इसलिए हमने इत्र पार्क बनाने की योजना बनाई है।” उनके इस बयान से राजनीतिक माहौल में हलचल पैदा हो गई, और भाजपा ने इसे लेकर उन पर तीखा हमला बोला।
अखिलेश यादव के इस बयान पर मथुरा में गायों की सेवा करने वाले लोग नाराज हो गए हैं। उनका कहना है कि गाय हमारी मां है, और मां की सेवा में कोई भी बदबू नहीं आती। मथुरा में गायों की सेवा करने वाले लोगों ने अखिलेश के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि बदबू अखिलेश यादव के दिमाग में है, उन्हें इसका इलाज करवाना चाहिए।
अखिलेश यादव के बयान के बाद भाजपा ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए उन पर हमला बोला। भाजपा ने कहा कि अखिलेश का बयान उनकी असहजता को दर्शाता है और यह किसी प्रकार की राजनीति से प्रेरित है। इस बयान ने राज्य की सियासत को और भी गर्मा दिया है।