Skip to main content

TR NEWS UP-UK

समोसे नहीं लाया पति, पत्नी ने कर दी धुनाई

पीलीभीत । एक पत्नी ने पति से समोसे लाने की मामूली डिमांड पूरी न होने पर मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की पत्नी ने पति से शाम को समोसे लाने को कहा था। लेकिन काम के सिलसिले में घर लौटते समय पति यह बात भूल गया। घर पहुंचने पर पत्नी की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उसने तुरंत अपने मायके वालों को फोन कर बुला लिया। मायके पक्ष के लोगों के पहुंचते ही विवाद पंचायत के रूप में बदल गया, जहां भरी सभा में पत्नी और उसके रिश्तेदारों ने पति पर हमला बोल दिया।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति को लाठियों और मुक्कों से पीटा जा रहा है, जबकि वह बचाव की कोशिश करता नजर आ रहा है। पिटाई इतनी बेरहम थी कि पति को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पति की मां ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें पत्नी और उसके मायके पक्ष के सदस्यों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *