Skip to main content

TR NEWS UP-UK

समाजवादी पार्टी ने मनाई डॉ राममनोहर लोहिया जयंती

मुजफ्फरनगर। समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की 114 वी जयंती सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई।

सपा कार्यालय पर डॉ लोहिया की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी द्वारा डॉ लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि स्वच्छ सादगी भरी राजनीति एवं भ्र्ष्टाचार के खिलाफ उनके संघर्ष सभी के अधिकारों के लिए उनके विचार आज भी सबसे ज्यादा जरूरी है। आज भाजपा ने चुनावी चंदे को सरकार में शेयर धारक की तरह इस्तेमाल कर जिस तरह उधोगपतियों को सरकारी संसाधन लूटने की छूट दी है ऐसा कभी भारतीय लोकतंत्र में नही हुआ। उन्होंने सपा पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ से डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों संघर्ष को अपनाकर भय भूख भ्र्ष्टाचार के खिलाफ संघर्ष अभियान का आह्वान किया।

जयंती कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी में सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,वरिष्ठ सपा नेता रविन्द्र कुमार एडवोकेट,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,महानगर महासचिव सलीम मलिक,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी वरिष्ठ सपा नेता विनय पाल द्वारा भी विचार प्रकट किए गए।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह,धर्मेन्द्र सिंह पंवार, सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,सपा जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काज़मी,सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा,सपा नेता मुकेश वशिष्ठ, सुमित पँवार बारी,मीर हसन, आशीष त्यागी, फिरोज अख्तर,विभोर त्यागी, तरुण सौदे एडवोकेट, सपा अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष ड़ा हनीफ अंसारी एडवोकेट,शकील त्यागी, इकराम प्रधान,सलमान अली, प्रदीप डबास, नदीम मुखिया, अश्वनी कुमार,अब्बास अली, कृष्ण पाल सिंह, हाजी यामीन मंसूरी,हुसैन राणा सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *